सीरिया के राष्ट्रपति ने ब्रिक्स देशों से आतंकवाद के विरुद्ध अपनी भूमिका निभाने पर बल दिया है।
बश्शार असद ने कहा है कि ब्रिक्स के सदस्य देश, जिनमें दक्षिणी अफ़्रीका भी सम्मिलित हैं, आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के लिए भूमिका प्रशस्त करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।
सीरिया के राष्ट्रपति ने दमिश्क़ में दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति के विशेष दूत के साथ भेंट में कहा कि सीरियन राष्ट्र और इस देश की सेना, आतंकवादी गुटों के मुक़ाबले में अपनी पूरी क्षमता के साथ डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कुवैत, ट्यूनीशिया और फ़्रांस में होने वाले आतंकवादी हमले यह दर्शाते हैं कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं है।
इस भेंटवार्ता में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के विशेष दूत ने कहा कि इस समय सीरिया, वास्तव में संसार के सभी देशों के नेतृत्व में आतंकवाद का मुक़ाबला कर रहा है।